मुंबई में बारिश का दौर जारी
(India) मुंबई के लिए शनिवार का दिन कुछ राहत भरा रहा लेकिन दोपहर होते-होते फिर तेज बारिश शुरू हो गई। हाई टाइड की चेतावनी के बीच मुंबई मे लगातार तेज बारिश हो रही है। इसके साथ ही परेल, लोअर परेल, एलफिन्स्टन, सायन, हिंदमाता में जलभराव शुरू हो गया। शुक्रवार को बारिश ने लोकल की रफ्तार रोक दी थी, लेकिन आज लोकल ट्रेने सामान्य ढंग से चलीं। नरीमन प्वाइंट, हिंदमाता, वर्ली समेत कई दूसरे इलाकों में शुक्रवार को बारिश के चलते कई फीट तक पानी जमा हो गया था, लेकिन आज इन इलाकों की सड़कों से पानी उतर गया। पर दोपहर को फिर तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं लोग समुद्र किनारे लहरों का लुत्फ उठाने भी पहुंचे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।