जम्मू-कश्मीर में सैलानियों की तादाद बढ़ी
(India)
झुलसा देने वाली गर्मी से बचने के लिए जम्मू-कश्मीर में सैलानियों का तांता लगा हुआ है..कश्मीर के डल झील में सैलानी सुहाने मौसम और शिकार की सवारी का मजा ले रहे है.बढ़ती गर्मी के मद्देनजर घाटी में सैलानियों का तांता लगा हुआ है,पर्यटक यहां की हसीन वादियों और मौसम का मजा उठाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ बडी संख्या में यहां पहुंच रहे है..पर्यटक कश्मीर के डल झील में शिकारों में बैठकर ताजी हवा का आनंज ले रहे हैं जिससे घाटी में रोजगार भी बढा है। प्रयटकों की मानें तो झुलसा देने वाली गर्मी से राहत पाने के लिए वे कश्मीर आए हैं..और यहां के हसीन वादियों का मजा ले रहे हैं.साथ उन्होंने सभी से यहां आने की अपील भी की। पर्यटकों की भारी संख्या को देखते हुए स्थानीय लोगों का कहना है कि सुहाने मौसम के कारण सैलानी यहां खिचे चले आ रहे हैं जिससे झील में शिकारों की भी भीड़ लग गई है..स्थानीय लोगों के मुताबिक ज्यादातर सैलानी गुजरात ,महाराष्ट्र और दिल्ली से आते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।