गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड में भारी बारिश
(India)
सूखे की आशंका के बीच इसबार मानसून आने में भले ही कुछ देरी हुई लेकिन अब कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। इस तरह की बारिश ने सूखे की आशंका को लगभग खत्म कर दिया। गुजरात, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। मानसून दिल्ली और एनसीआर में भी पहुंच गया है। गुजरात में पिछले 48 घंटे से भारी बारिश हो रही है। बारिश से जानमाल की भारी क्षति हुई है। गुजरात में बारिश से 51 लोगों के मरने की खबर है। राजकोट में 24 घंटे में 167 एमएम बारिश दर्ज की गई है जो अब तक का रिकॉर्ड है। आज भी भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग ने चक्रवात की चेतावनी भी जारी की है। काफी इंतजार के बाद मानसून दिल्ली और एनसीआर में पहुंच गया है। बुधवार शाम से ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में हो रही मानसून की बारिश ने लोगों को गर्मी से काफी राहत दी। राजधानी में दिल्ली में तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब तक 20.6 उउ बारिश रिकॉर्ड की गई है। उधर, गुजरात, कश्मीर और उत्तराखंड बारिश से बेहाल है। इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 48

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।