उत्तराखंड में 14 हजार से अधिक श्रद्धालु फंसे
(India)
गुरुवार को मानसून के उत्तर भारत में भी पहुंचने से जहां एक तरफ लोगों ने राहत की सांस ली, वहीं बारिश के चलते आई बाढ़ देश के कई हिस्सों में भारी तबाही की वजह बनी। उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते 14 हजार से अधिक श्रद्धालू फंस गए हैं इसके चलते चार धाम यात्रा रोक दी गई है। बद्रीनाथ क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद हुई लैंड स्लाइडिंग से सौ से ज्यादा गाड़ियों का काफिला फंस गया है। हालांकि प्रशासन की ओर से उन्हें राहत सहायता देने के लिए टीम रवाना की जा चुकी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।