यूपी, असम, सिक्किम और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी
(India)
मॉनसून के देश भर में दाखिल होते ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। केंद्र सरकार ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी यूपी, असम, सिक्किम और उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही कश्मीर और गुजरात में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कश्मीर में अगले 48 घंटे में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। केदारनाथ जाने के लिए सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच मंदाकिनी नदी पर बना हुआ एक महत्वपूर्ण पुल भारी बारिश के चलते बह गया ।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।