नेपाल में फिर भूकंप के झटके
(India)
नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप के ठीक दो महीने बाद धरती फिर कांपी है. रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे असम के बासुगांव में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है. भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 10 किमी नीचे बताया जा रहा है. हालांकि भूकंप के कारण अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. झटकों का असर भूटान, बांग्लादेश, नेपाल में भी हुआ. शनिवार रात 12 बजे से लेकर रविवार सुबह 7 बजे तक कुछ क्षेत्रों में भूकंप के 10 झटके आए हैं. असम के बाद सबसे ताजा झटका अमेरिका के ओकलाहोम में आया है. यहां सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर 3.6 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।