उत्तराखंड में राजस्थान के 50 से ज्यादा तीर्थयात्री फंसे
(India)
उत्तराखंड में मौसम खराब होने और बाढ़ के हालात बनने के साथ ही राजस्थान के 50 से ज्यादा तीर्थयात्री फंस गए हैं। अच्छी बात यह है कि वे सभी सकुशल हैं, लेकिन फिलहाल उनके वहां से निकलने की कोई व्यवस्था नहीं बैठ पाई है। राजस्थान के डूंगरपुर से 13 जून को 30 तीर्थयात्री बद्रीनाथ के दर्शनार्थ गए थे। भारी बारिश और बाढ़ से पुल टूट गए। इससे संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बांसवाड़ा, अजमेर सहित प्रदेश के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री उत्तराखंड की यात्रा पर गए थे, लेकिन वे भी फंस गए हैं। ये सभी तीर्थयात्री इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि पिछले साल हुई केदारनाथ की घटना में भारी तबाही हुई थी और हजारों लोग मौत के मुंह में समा गए थे। इधर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने उत्तराखंड में भारी वर्षा से उत्पन्न बाढ़ के हालात में राजस्थान के हजारों तीर्थ यात्रियों के फंसे होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उन्हें सुरक्षित निकालने की समुचित व्यवस्था की जाए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।