देवभूमि फिर से संकट में है। भारी बारिश के बाद भगवान भोले के धाम केदारनाथ समेत चार धामों की यात्रा के लिए आए 15 हजार से ज्यादा लोग पहाड़ों पर फंस गए। जीवनदायिनी गंगा की सहयोगी मंदाकिनी नदी फिर उफान पर है और केदारनाथ से जोड़ने वाले पुल को ही बह गया है । दो साल पुराना बुरा सपना एक बार फिर लोगों के आंखों के सामने घूमने लगा। हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ भी इस आने वाली त्रासदी से अछूते नहीं रहे। हजारों यात्री यहां भी फंसे हुए हैं। जो लोग यात्रा पर नहीं गए, वह अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए भगवान से दुआ कर रहें हैं। एनडीआरफ ने बचाव अभियान शुरू तो कर दिया है लेकिन बारिश रूके तो लोग सुरक्षित जगह पर पहुंचे। एनडीआरएफ, राज्य सरकार ने मिलकर टूटे हुए जिन पुलों को जोड़ा था वे ध्वस्त हो गए।वहीं बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बढ़ गया है और इसके चलते हरिद्वार में हाई अलर्ट जारी किया गया है। गंगा में भारी मात्रा में शिल्ट आने के चलते हर की पौड़ी नहर को बंद कर दिया गया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।