रविवार सुबह असम में भूकंप के झटकों के साथ आई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई है। भूकंप के झटके भूटान, बांग्लादेश, नेपाल और पूर्वी भारत के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र असम के कोकराझाड़ के पास लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 6 बजकर 35 मिनट पर आया। पुलिस ने बताया कि भूकंप की वजह से दरवाजों और खिड़कियों में खड़खड़ाहट होने लगी और लोग अपने घरों से निकल आए। उन्होंने बताया कि भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।