दार्जिलिंग में भूस्खलन में 38 लोगों की मौत
(India)
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में बुधवार सुबह भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है। इसमें भारी नुकसान होने की खबरें आ रही हैं। दार्जिलिंग जिले के तीन उपमंडलों में मंगलवार रात से भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुए। इसमें कई लोग अभी लापता हैं। दार्जिलिंग जिले के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और कुर्सियांग में 25 स्थानों पर भूस्खलन हुए। इन भूस्खलनों से राष्ट्रीय राजमार्ग 10 और राष्ट्रीय राजमार्ग 55 को व्यापक नुकसान पहुंचा है। इसके चलते बाहरी दुनिया से क्षेत्र का सड़क संपर्क खत्म हो गया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कर्मी बचाव अभियान चला रहे हैं और इसमें सेना की मदद मांगी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।