टोयोटा जल्दी ही अपनी एसयूवी फॉर्चूनर का नया अपडेटेड वेरिएंट भारत में लॉन्च कर सकता है। ऐसी उम्मीद है कि इस एसयूवी को अगले साल दिल्ली में आयोजित होन वाले दिल्ली ऑटो एक्सपो 2016 में प्रदर्शित तथा लॉन्च किया जा सकता है। कुछ महीनों पहले इस एसयूवी की तस्वीरें भी लीक हुई थीं, जिसमें इसका फ्रंट फेस दिखाई दे रहा था। अब इसका एक और फोटो लीक हुआ है, जिसमें साइड लुक नजर आ रहा है। फॉर्चूनर को कंपनी टोयोटा रेसिंग डवलपमेंट बॉडी पैकेज के साथ उपलब्ध करा रही है, जिसमें डुअल टोन रेडिएटर ग्रिल, साइड स्कर्ट्स और रियर स्पायलर दिया जा रहा है। बॉडी ग्राफिक को ऑप्शनल रखा गया है। एक सुविधा जो एसयूवी प्रेमियों को इसकी ओर आकर्षित करेगी वह है वॉयस एक्टिवेटेड नेविगेशन सिस्टम। गाड़ी में लेदर सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर कैमरा और ऑडियो के लिए टच स्क्रीन इंटरफेस आपको जरूर पसंद आएंगे। सुरक्षा के मद्देनजर फॉर्चूनर में एयरबैग्स दिए गए हैं। इस एसयूवी की प्रतिस्पर्धा में ह्युंडे की सैंताफे, फोर्ड एंडेवर, मित्सुबिशी पजेरो स्पोर्ट और शर्व्ले की ट्रेलब्लेजर है। ऐसी उम्मीद है कि इसकी कीमत 22 से 25 लाख रुपए के बीच रखी जा सकती है। आइए, टोयोटा की कुछ ऐसी कारों के बारे में भी जानते हैं, जिन्हें अगले 12 से 18 महीनों के बीच बाजार में पेश किया जा सकता है।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।