उत्तराखंड और हिमाचल में भारी बारिश की चेतावनी
(India) उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 5 जुलाई से भारी बारिश की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों में रविवार दोपहर या शाम से अगले 48 घंटों तक भारी बारिश हो सकती है. इस अनुमान के मद्देनजर उत्तराखंड सरकार ने अलर्ट जारी कर दिया है. राज्य आपदा प्रबंधन और न्यूनीकरण केंद्र (क्डडब्) से मिली जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि सपौडी गढ़वाल, अल्मोडा, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में अपेक्षाकृत भारी यानी 160 मिमी तक बारिश हो सकती है.राज्य सरकार ने चार धाम यात्रा के रूट पर भी अलर्ट जारी किया है. साथ ही सभी जिलाधिकारियों, खासतौर से चमोली, रूद्रप्रयाग टिहरी, पौड़ी और उत्तरकाशी के डीएम को आदेश दिया है कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा में कोई कोताही ना बरती जाए और परिस्थिति के अनुसार ऑन स्पॉट फैसले लिए जाएं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।