उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
(India)
लगातार आ रही बारिश के चलते उत्तराखंड में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जहां रास्ते में मलबा जमा हो जाने के कारण केदारनाथ यात्रा पर ब्रेक लग गया है। वहीं उत्तराखंड में लगातार बिगड़ते मौसम के मिजाज ने नैनीताल जिले के जन जीवन को भी पूरी तरह से अस्त- व्यस्त कर दिया है। वहीं भारी बारिश ने आज दो लोगों की जान ले ली। देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश समेत कई शहरों में जलभराव से लोग परेशान हैं। कई जगहों में बरसाती नालो ने नदियों से भी भयानक रूख अख्तियार कर लिया है। भारी मुसीबत को देखते हुए नैनीताल के जिलाधिकारी ने सोमवार तक 1 से 12 वीं तक के सभी स्कूल कॉलेज को पूरी तरह से बंद रखने के आदेश जारी किये है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि जो कोई स्कूल कॉलेज बंद नहीं रखेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।