भरतपुर में बारिश के कारण ईमारत ढहने से मालिक धर्मेन्द्र सहित 4 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 3 लोगों को मलबे से निकालकर आरबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है। एक गंभीर घायल को जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया है। फिलहाल रेस्क्यू आॅपरेशन रोक दिया गया है । पुलिस ने लापरवाही बरतने के आरोप में भवन मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । इससे पहले शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर हालातों की जानकारी ली है। वहीं जिला प्रशासन ने मृतकों को 4-4 लाख रूपए के मुआवजे की घोषणा भी की है। जानकारी के मुताबिक धमेन्द्र नामक व्यक्ति की उक्त बिल्डिंग थी। जिसमें वह पहली मंजिल में परिवार सहित रहता था जबकि दूसरी मंजिल पर फर्नीचर शोरूम था और अंतिम मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।