भूस्खलन के कारण रूकी अमरनाथ यात्रा
(India)
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन होने की वजह से बाबा अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है, हालांकि, हेलीकॉप्टर के जरिए मौसम विभाग की अनुमति से यात्रा हो सकती है. इस बीच रविवार को भी पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के 1660 भक्तों ने दर्शन किए। सीधे बालटाल व पहलगाम के लिए रवाना हुए श्रद्धालु के वाहन भी रामबन से पहले फंस गए हैं। रविवार को जम्मू से शिवभक्तों का जत्था रवाना नहीं किया गया है। बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों से भी यात्रा की अनुमति नहीं दी गई। यात्रा शुरू होने के बाद पहली बार जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना नहीं किया गया है। अब तक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन किए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।