प्रदेश भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक में महासंपर्क अभियान के साथ-साथ अगस्त में होने वाले निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई.. नई चुनौतियों से निपटने के लिए प्रदेश के नए प्रभारियों ने कमान संभाली है....प्रदेश प्रभारी की कमान संभालने के बाद आज भाजपा मुख्यालय में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सहप्रभारी गोपल शेठ्ठी, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश के साथ साथ प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी भी मौजूद रहे.. प्रदेश प्रभारी अविनाश राय ने बताया कि आगामी निकाय चुनावों को लेकर पार्टी ने तैयारी पर चर्चा की है,,जिसमे पार्टी रिकार्ड मतों से जीते इसकी रणनीति बनाई गई है..तो वहीं महासंपर्क अभियान को पूरा करने पर भी फीडबैक किया गया है.... खन्ना 2 दिन तक प्रदेश में रहेंगे....इस दौरान लगातार प्रदेश में फीडबैक लेते रहेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।