सोनमर्ग में बादल फटने से लड़की की मौत
(India)
जम्मू कश्मीर के सोनमर्ग में बादल फटने से 15 साल की एक लड़की की मौत हो गई। हिमाचल के कुल्लू में भी बादल फटा। वहीं, उत्तराखंड में बारिश के कारण चारधाम और हेमकुंट साहिब तीर्थयात्रा प्रभावित हुई। जमीन धसकने की आशंका के कारण तीर्थयात्रियों को चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में रुकने को कहा गया है। अमरनाथ यात्रा के शेषनाग पढ़ाव पर भी बादल फटा है। यहां करीब पांच हजार यात्रियों के फंसे होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के तमाम इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। पहाड़ी इलाकों में बादल फटने की भी खबर है। मानसून का रुख देखते हुए मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के लिए अगले तीन दिनों तक यानी 17, 18 और 19 तारीख को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।