सवाई माधोपुर में करंट से झुलसी युवती
(India)
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के खैरदा क्षेत्र के अम्बेडकर कालोनी में युवती के बिजली का करंट लगनें से बुरी तरह से झुलस गई। जिसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। जहॉ चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जयपुर के लिये रेफर कर दिया। दरसल युवती अपने अपने पिता के मधुबन कॉलोनी स्थित निर्माणाधिन मकान पर मजदूरी का काम कर रही थी। इसी दौरान मकान की छत से गुजर रही ग्यारह हजार वोल्टेज की बिजली लाइन छू जानें के कारण यवती को करंट लग गया। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।