मध्य प्रदेश में भारी बारिश से 13 मौतें
(India)
मध्य प्रदेश में शनिवार से शुरू हुई बारिश सोमवार को भी जारी है। बारिश के कारण प्रदेश में अब तक 13 मौतें हुई हैं। बुदनी में बाढ़ में तीन परिवारों के 11 लोग बह गए हैं। इनमें से 8 लोगों की लाशें मिल गई हैं। 3 लोगों की तलाश जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान का गांव बुदनी के पास ही है। घटना की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पीड़ितों से मिलने गांव पहुंच गए । शिवराज ने मरने वालों के परिवारवालों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की मदद देने का एलान किया है। बाढ़ पीड़ितों को दिलासा देते-देते शिवराज की भी आंखें भर आईं। बारिश से मध्य प्रदेश के कई शहरों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उज्जैन की हालत सबसे ज्यादा खराब है। पिछले 48 घंटों में यहां 22.21 इंच पानी बरस चुका है, जो पूरे साल की औसत बारिश के आधे के बराबर है। इस वजह से कई सड़कें, पुल, रेल ट्रैक पानी में डूब जाने के चलते रोड और रेल ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिजली नहीं होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ी हैं। वहीं, इंदौर में पिछले 48 घंटों में करीब 11 इंच बारिश दर्ज की गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।