इस बार हो रही है अनुमान से ज्यादा बारिश
(India)
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में भले ही इस साल कम बारिश की आशंका जताई थी, लेकिन मानसून अपना रंग दिखा रहा है। केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात समेत देश के कई इलाकों में मानसूनी बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश में उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पानी चला गया है। महाकाल मंदिर के पट बंद होने के बाद गर्भगृह में जलजमाव शुरू होने से ज्योतिर्लिग की जलधारी जलमग्न हो गई। पुजारियों ने पहली बार गर्भगृह में बारिश का पानी घुसते हुए देखा है। हालांकि, ज्योतिर्विद पडित. आनंद शंकर व्यास का कहना है कि 91 वर्ष पूर्व भीषण बाढ़ के कारण पानी गर्भगृह में घुसा था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।