उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटने के कारण लैंडस्लाइड हुआ। इसकी वजह से तीन मकान ढह गए। घटना में एक आदमी की मौत हो गई है। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन की टीम मौके पर पहुंच गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रुकी हुई है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। उत्तरकाशी के वरुणावत पहाड़ में आई दरार भी बढ़ती जा रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है। पश्चिम-मध्य भारत से लेकर उत्तर भारत और पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और भिवंडी समेत कई शहरों में बारिश हो रही है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।