बीसलपुर बांध में रिकाॅर्ड पानी भरा
(India)
बीसलपुर बांध में इस जुलाई में पिछले साल के मुकाबले चैगुणा ज्यादा पानी आया है। बांध में अब तक 3600 मिलियन क्यूबिक फीट पानी आ चुका है, जबकि पिछले साल में केवल 800 एमसीएफटी पानी ही आया था। बनास और सहायक नदियों से लगातार हो रही पानी की आवक से सोमवार रात को बांध का जल स्तर 313.45 आरएल मीटर पहुंच गया। पिछले 24 घंटे के दौरान बांध में रिकॉर्ड 60 सेमी पानी आया है। बांध 58 फीसदी भर चुका है। ऐसे में इस साल भी लगातार दूसरी बार बांध के छलकने की आशा बंधी है।बीसलपुर बांध और नदियों के कैचमेंट एरिया में हुई अच्छी बारिश से पानी की बेहतरीन आवक हो रही है। बांध का जलस्तर सोमवार रात को बढ़कर 313.45 आरएल मीटर हो गया है। बीसलपुर बांध में बारिश का पानी लाने वाली बनास और खारी नदियां बह रही हैं। बनास नदी की त्रिवेणी पर पानी का बहाव 2.50 मीटर गेज पर है। वहीं खारी नदी पर 1.40 मीटर गेज पर बह रही है। जल संसाधन विभाग के एक्सईएन रवींद्र कटारा का कहना है कि इस साल जुलाई में अच्छी बारिश होने से बांध में 3600 एमसीएफटी पानी आ चुका है, जबकि पिछले साल जुलाई में केवल 800 एमसीएफटी पानी ही आया था। बांध की पूर्ण भराव क्षमता में 38 हजार 700 एमसीएफटी पानी होता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।