मध्य प्रदेश में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
(India)
मध्य प्रदेश में पिछले चार दिनों से जारी तेज बारिश से कई इलाकों में बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। नदी, नालों के उफान पर होने से कई सड़कें पानी में डूब गई हैं, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। वहीं बारिश के कारण हुए हादसों में पिछले एक सप्ताह में 37 लोगों की मौत हो चुकी है। भोपाल स्थित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से रविवार को मिली जानकारी के अनुसार रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, मंदसौर, सीहोर, उज्जैन आदि जिलों में भारी बारिश ने जनजीवन बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण कई गांवों में पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में सड़क संपर्क बाधित हो रहा है और जान-मान की भी हानि हो रही है। नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य में अब तक बारिश से 37 लोगों दम तोड़ चुके हैं। वहीं 70 पशुओं की जान चली गई है। इसके अलावा नौ हजार से मकानों को नुकसान पहुंचा है और इनमें से लगभग तीन सौ मकान तो पूरी तरह नष्ट हो गए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।