कम दबाव का क्षेत्र बनने से गुजरात के उत्तरी हिस्से और कच्छ क्षेत्र में मंगलवार को भारी बारिश हुयी जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ.वर्षा संबंधी विभिन्न घटनाओं में 22 लोगों की मौत होने की खबर है. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य रिजर्व पुलिस की टीमों को सर्वाधिक प्रभावित बनासकांठा और कच्छ जिलों में भेजा गया है. भारी बारिश से रेल के साथ साथ सड़क यातायात भी प्रभावित हुआ है. राज्य के कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी है. पिछले दो दिनों में मध्य गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुयी है. अधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद जिले में कल से सबसे अधिक छह लोगों की मौत हुयी है जबकि बनासकांठा में चार मौतें होने की खबर है.राजकोट, कच्छ और पाटन जिलों में तीन तीन मौतें हुयी हैं. साबरकांठा, सूरत और नवसारी जिलों में एक एक मौत हुई है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।