मानसून से राहत के साथ आफत भी
(India)
देश में माॅनसून अपने पूरे रंग दिखा रहा है। जहां इससे लोगों को राहत मिली है। वहीं कई जगहों पर बारिश आफत कहर बरपा रही है। जहां देश के अधिकतर राज्यों में नदी नाले उफान पर हैं। वहीं कई जगहों पर बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गये हैं। गुजरात, मध्यप्रदेश में हुई तेज बारिश से कई जगह हालात विकट हो गये हैं। वहीं बारिश का पानी राजस्थान में प्रवेश करने से वहां भी कई जगहों पर बांधों के गेट खोलने पड़े हैं। इससे कई निचले इलाकों मे पानी भर गया है। बारिश के बाद हुए हादसों में इन राज्यों में कई लोगों की मौत हो गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।