ऑल इण्डिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव गुरूदास कामथ ने कैन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी पर प्रधान मंत्री मोदी की मेहरबानियों को लेकर भीलवाड़ा में हुए कांग्रेस सम्मेलन में काफी कुछ कहा। ईरानी को पोछा लगाने वाली बताते हुए कामथ ने कहा कि देश आज जानना चाहता है कि ईरानी पर मोदी की इतनी मेहरबानियाँ क्यों हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा ने जनता का विश्वोस खो दिया है। इसलिये जनता निकाय चुनाव में कांग्रेस का साथ देगी। इसके साथ ही पायलट ने यह भी कहा कि वसुन्धरा राजे को मुद्दा हमने नहीं बल्कि स्वंय ललित मोदी ने उठाया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।