चूरू जिले में भारी बरसात की चेतावनी
(India)
मौसम विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार आगामी 48 घंटों में चूरू जिले में भारी से भारी बरसात होने की संभावना व्यक्त की गई है। जिला कलक्टर अर्चना सिंह ने जिले में भारी बरसात होने की संभावनाओं के मद्देनजर नगर परिषद, नगरपालिका, पेयजल, विधुत एवं चिकित्सा विभाग के समस्त अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे मुख्यालय नहीं छोड़े और प्रभावित आमजन को तत्काल राहत प्रदान के लिए तत्पर रहें। उन्होंने जिले की जनता से अपील की है कि वे भारी बरसात होने पर आवश्यक सावधानी बरतें और किसी भी प्रकार की समस्या खड़ी होने पर कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम पर तत्काल सूचना देकर जिला प्रशासन का सहयोग करें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।