बीकानेर में जारी है रिमझिम
(India)
बीकानेर में इन दिनों इन्द्रदेव की मेहरबानी कुछ ज्यादा ही हो रही है. कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने अब यहाँ का हाल बेहाल कर दिया है. कल से बीकानेर में लगातार रिमझिम चल रही है. बारिश का हाल ये है की कभी रिमझिम और कभी तेज. सड़के बदहाल हालात में हैं और जगह जगह पानी भरा हुआ है. बीकानेर में वैसे तो बारिश कम ही आती है लेकिन इस बार बारिश ने सारी हदें पार कर दी हैं. सड़कों पर लोगों की तादाद भी काफी काम नजर आती है. किसी जरूरी काम से ही लोग बाहर निकल रहे हैं क्यूंकि बाहर निकलने का मतलब भीगना हो गया. भीगने के साथ साथ सड़कों पर चलना भी दुश्वारी का काम हो चला है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।