चक्रवाती तूफान ‘कोमेन’ बांग्लादेश से होकर गुजर गया है। जिसके चलते पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने जानकारी दी है कि बांग्लादेश में बारिश के बाद यह तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की तरफ मुड़ जाएगा और धीरे-धीरे कमजोर हो जाएगां। तूफान के असर से पश्चिम बंगाल के गंगेय क्षेत्र के दूर-दराज के स्थानों पर अत्यधिक बारिश हो रही है। एक अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी राज्यों के मिजोरम, त्रिपुरा और दक्षिण असम के अधिकांश स्थानों पर बारिश होगी और दूर-दराज वाले स्थानों पर तेज बारिश होगी. चक्रवाती तूफान ‘कोमेन’ के मद्देनजर पश्चिम बंगाल में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्से में और ओडिशा में कोमेन को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.बांग्लादेश के चिटगांव में कोमेन के असर के चलते भूस्खलन की खबर है, जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है. भारत में भी मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।