जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर भूस्खलन
(India)
शुक्रवार रात जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंडस्लाइड के कारण कई गाड़ियां फंस गईं। नेशनल हाईवे के एसएसपी ट्रैफिक संजय कोटवाल ने कहा कि उधमपुर में खेरी के पास शुक्रवार रात लैंडस्लाइड के कारण ट्रैफिक रोक दिया गया इस वजह से शनिवार को अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है। ऑथरिटी ने जम्मू बेस कैंप में ही श्रद्धालुओं को रोक दिया है। लैंडस्लाइड के कारण हाईवे पर जमा मलबे को हटाने के लिए बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन लगातार काम कर रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।