धर्मपुर में घर पर गिरी चट्टान
(India)
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मंडी जिले के धर्मपुर में एक चट्टान खिसकर घर पर गिर गई जिसमें एक ही फैमिली के सभी तीन मेंबर दफन हो गए। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम मलबा हटा कर घायलों को निकालने की कोशिश कर रही है। इससे पहले धर्मपुर में बादल फटने के बाद आई बाढ़ से 5 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल के अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार रात से ही तेज बारिश हो रही है। इस कारण कुल्लू, मनाली, शिमला, मंडी, ऊना जैसे शहरों में कई जगहों पर पानी भर गया है। वहीं, शुक्रवार को लैंडस्लाइड के कारण जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया। इसके चलते अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।