उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके
(India)
सोमवार की शाम करीब चार बजे दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश रहा, जबकि राष्ट्रीय राजधानी मेें भी करीब 40 सेकेंड तक धरती कांपती रही.भूकंप के तेज झटकों के मद्देनजर लोग लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. दिल्ली-एनसीआर के अलावा यह झटके हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, श्रीनगर और उत्तर प्रदेश में भी महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.2 थी.भूकंप के इन ताजा झटकों से जहां अभी तक देश में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है, वहीं संभावना जताई जा रही है कि हिंदूकुश में में इसका व्यापक असर हो सकता है. पाकिस्तान के इस्लामाबाद, एबटाबाद, मुजफ्फराबाद और पेशावर में भी तेज झटके महसूस किए गए हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।