असम में जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार बारिश होने के बाद गुरुवार को बाढ़ के हालात और बिगड़ गए, जिसके कारण राज्य के 13 जिलों की करीब तीन लाख आबादी प्रभावित हुई। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, जोरहाट, डिब्रूगढ़ जिलों के नेमतीघाट में ब्रह्मपुत्र नदी में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है और अन्य अधिकतर जिलों में भी यह बढ़त बनाए हुए है। सोनितपुर में जिया भारली नदी, कामरूप में पुथीमारी और बारपेटा में बेकी में यह लाल निशान से ऊपर बह रही है। राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में धेमाजी, कोकराझार, चिरांग, लखीमपुर, बोंगईगांव, तिनसुकिया, डिब्रूगढ़, शिवसागर, नलबाड़ी, सोनितपुर, बारपेटा, जोरहाट और ग्वालपाड़ा शामिल हैं। प्रभावित जिलों से सड़कों, तटबंधों और पुलों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।