राजेंद्र सिंह को मिलेगा स्टॉकहोम वाटर प्राइज
(India)
जलपुरुष के नाम से मशहूर भारत के राजेंद्र सिंह को 26 अगस्त को पानी का नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले स्टॉकहोम वाटर प्राइज से सम्मानित किया जाएगा। स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताव स्टॉकहोम सिटी हॉल में सिंह को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार डॉलर और एक विशेष कलाकृति दी जाती है। राजेंद्र सिंह को विश्व जल सप्ताह की रजत जयंती के मौके पर यह पुरस्कार दिया जा रहा है।पेशे से आयुर्वेद के चिकित्सक राजेंद्र सिंह ने राजस्थान में 1980 के दशक में पानी को लेकर काम करना शुरु किया था। वर्ष 2001 में राजेंद्र सिंह को एशिया का नोबेल माने जाने वाले रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से नवाजा गया। वर्ष 2008 में गार्डियन ने उन्हें 50 ऐसे लोगों की सूची में शामिल किया था जो पृथ्वी को बचा सकते हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।