असम में जारी बाढ़ के प्रकोप से अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। भारी बारिश और बाढ़ की जद में 18 जिलों के 1291 गांव के 6 लाख से ज्यादा लोग आ गए हैं असम के सीएम तरुण गोगोई ने बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित कोकराझारए चिरांगए बोंगईगांवए धुबरी और लखीमपुर जिले का हवाई दौरा किया। गौरतलब है की कोकराझार में सबसे ज्यादा 1.64 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। सीएम ने बाढ़ प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का वादा किया है और प्रभावित जिले के अधिकारियों को हालातों पर नजर रखने का निर्देश दिया है। एक लाख 80 हजार से ज्यादा लोग राहत शिविर पहुंचाए गए हैं। वहीं एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवान बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाने और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए लगातार लगे हुए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।