राजस्थान में भूकंप के हल्के झटके
(India)
राजस्थान में गुरुवार रात को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई. राजस्थान में भूकंप गुरुवार रात 11.28 बजे आया. इसके झटके जयपुर, सीकर, अजमेर, बीकानेर, टोंक आदि शहरों में महसूस किए गए. भूकंप की वजह से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।