अगले दो दिनों में भारी बारिश की चेतावनी
(India)
गुजरात के तमाम इलाकों में 19 सितंबर से भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया है. अनुमान है कि गुजरात के तमाम इलाकों में 19 से लेकर 20 सितंबर तक 12 से लेकर 25 सेमी प्रति दिन के हिसाब से झमाझम बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ महाराष्ट्र के विदर्भ और दक्षिण मध्य प्रदेश के तमाम इलाकों के लिए मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है. विभाग के मुताबिक 15 तारीख को एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की खाड़ी से दक्षिण ओडिशा और उत्तरी ओडिशा में दाखिल हुआ था. समुद्र से जमीन पर दाखिल होने के 24 घंटों बाद ये वेदर सिस्टम और ताकतवर होकर एक डिप्रेशन में तब्दील हो गया. इससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तमाम इलाकों में 12 से लेकर 24 सेमी की बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है. ये डिप्रेशन मध्य भारत में नागपुर के पास पहुंच कर और ताकतवर हो गया. इस समय इसको डीप डिप्रेशन कहा जा रहा है.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।