आरएसएस ने किया था आपातकाल का समर्थन!
(India)
खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख टी वी राजेश्वर ने आज दावा किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आपातकाल का समर्थन किया था और तत्कालीन संघ प्रमुख बालासाहेब देवरस ने इंदिरा गांधी से संपर्क स्थापित करने की कोशिश की थी। राजेश्वर ने यह दावा भी किया कि इंदिरा गांधी को पता था कि आपातकाल के दौरान क्या हो रहा है लेकिन लोगों पर इसके प्रभावों और इसके नतीजों की गंभीरता को शायद वह समझ नहीं पाईं. आपातकाल लागू करने के समय आइबी के उप-प्रमुख रहे राजेश्वर ने यह दावा भी किया कि इंदिरा गांधी शुरू में आपातकाल लागू होने के छह महीने बाद ही इसे हटाने का मन बना रही थीं, लेकिन अकूत शक्ति का आनंद ले रहे संजय गांधी इसके खिलाफ थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।