डिजाइनर अखिलेश पाहवा ने ड्रेस डिजाइनिंग इंडस्ट्री में अपने पांच साल पूरे होने पर दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस पार्टी में क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, आशीष नेहरा और आर पी सिंह अपनी पत्नियों के साथ पहुंचे थे। पाहवा के कार्यक्रम में पहुंचे सहवाग ने कहा कि यह मेरे लिए भी एक बेहतरीन मौका है। क्रिकेटर भी फैशन को लेकर काफी जाने जाते हैं। जहां ग्राउंड पर जर्सी पहनना हमारे लिए एक सम्मान की बात है, वहीं इस तरह के कार्यक्रम में स्टाइलिश डिजाइनर कपड़े पहनना काफी मजेदार है। कार्यक्रम में सभी क्रिकेटर्स अखिलेश पाहवा के डिजाइनर कपड़े पहनकर पहुंचे थे। अखिलेश पाहवा ने कहा कि पिछले पांच सालों का यह सफर मेरे लिए काफी क्रिएटिविटी और स्टाइल से भरा रहा। मैं सभी क्रिकेटर्स को धन्यवाद कहना चाहूंगा कि वो मेरे डिजाइनर कपड़े पहनकर आए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।