राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत पश्चिम बंगाल से लेकर सिक्कम तक में भूकंप के झटके महसूस किए गए. पहले शुक्रवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में भूकंप आया. फिर तड़के पश्चिम बंगाल के उत्तरी इलाके में झटके महसूस किए गए. इसके बाद आज सुबह सिक्किम हिल उठा.हालांकि दिल्ली-एनसीआर में सबसे हल्के झटके लगे. यहां भूकंप का केंद्र भी दिल्ली-एनसीआर ही था. वहीं, सिक्किम में सुबह 7रू48 बजे भूकंप के झटके लगे. यहां रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 मापी गई, जबकि दिल्ली-एनसीआर में 3.0 की तीव्रता के झटके लगे थे.झटके गंगटोक से 21 किलोमीटर दूर लगे. अच्छी खबर यही है कि कहीं भी भूकंप को लेकर अफरा-तफरी नहीं मची और किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।