हल्की बारिश से दिल्ली में ठंड बढ़ी
(India)

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बदली छाने के आसार जताए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कुछ इलाकों में आंधी के हालात बन सकते हैं। सुबह में धुंधलका या हल्की धुंध रहेगी।’’ दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में 80 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई। वहीं, एक दिन पहले यानी बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।