तमिलनाडु वर्षाजनित हादसों में मरने वालों की संख्या 55 हुईं
(India)
तमिलनाडु में वर्षाजनित हादसों के कारण सात और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। उत्तर-पूर्वी मानसून के प्रभाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण रेल और सड़क यातायात बाधित हो गया है। सेंट थॉमस माउंट और वेलाचेरी समेत दक्षिण चेन्नई के कई हिस्सों में काफी जलभराव है जिसके कारण रेलवे पुल पानी में डूब गए हैं। चेन्नई, वेल्लोर, तिरूवल्लूर और कांचीपुरम समेत उत्तरी जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद रहे। पटरियों पर पानी भर जाने के कारण चेन्नई से रवाना होने वाली रेलगाड़ियों की सेवा भी प्रभावित हुई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।