तमिलनाडु में बारिश से मरने वालों की संख्या 105 हुई
(India)
पूर्वोत्तर मानसून ने तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में तबाही मचा रखी है. भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. बस्तियां, फसल बर्बाद हो गईं. परिवहन और संचार भी प्रभावित हुआ है. राज्य में बारिश से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 105 हो गई है. इस बीच, सेना और वायुसेना का बचाव अभियान भी जारी है. मौसम विभाग ने तमिलनाडु के साथ ही पुडुचेरी और तटीय आंध्रप्रदेश में अगले तीन दिन में भारी बारिश का अनुमान जताया है. वहीं मानसून संकट से निपटने को लेकर विपक्ष की आलोचना का सामना कर रहीं जयललिता ने कहा कि हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे. सरकारी तंत्र लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात काम में जुटा है. उन्होंने हालात की समीक्षा के लिए अपने निर्वाचन क्षेत्र डॉ. राधाकृष्णन नगर का दौरा भी किया और लोगों को भरोसा दिलाया कि चिकित्सा शिविर लगाने सहित राहत के सभी उपाए किए जा रहे हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।