जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके
(India)
जम्मू-कश्मीर में बुधवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए. कश्मीर के कुछ हिस्सों में आए भूकंप के झटकों से अफरातफरी मच गई.झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए. फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है. बता दें कि इसके पहले बीते महीने आए भूकंप में कश्मीर में काफी नुकसान हुआ था. इस दौरान चट्टान गिरने से एक युवक की मौत हो गई थी.


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।