मोदी टाइम पत्रिका के प्रतिस्पर्धियों की सूची में शामिल
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और गूगल के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी सुंदर पिचई उन 50 वैश्विक हस्तियों में शामिल हैं जिनके नाम टाइम पत्रिका के सालाना ‘पर्सन आॅफ द ईयर’ सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धियों की सूची में शामिल हैं। ‘टाइम पर्सन आफ द ईयर’ 2015 की घोषणा अगले महीने होगी और पत्रिका ने कहा कि यह सम्मान उस व्यक्ति को दिया जाएगा जो अच्छी या बुरी वजहों से सबसे अधिक चर्चा में रहे हैं। टाइम ने कहा कि मोदी ने भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को प्रोत्साहित किया और वे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के आधुनिकीकरण की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उन्हें उन विवादों का भी सामना करना पड़ा, जिन्हें कुछ लोग दक्षिणपंथी अतिवाद मानते हैं। मोदी पिछले साल भी सम्मान की प्रतिस्पर्धी सूची में थे। उन्हें हालांकि, टाइम के संपादकों ने सम्मान के लिए नहीं चुना। लेकिन पाठकों के सर्वेक्षण में उन्हें विजेता घोषित किया गया और उन्हें 50 लाख मत में से 16 प्रतिशत से अधिक मत मिले।अंबानी के संबंध में टाइम ने कहा कि भारत में सबसे अमीर व्यक्ति रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं जिनके पास दूरसंचार परिसंपत्तियों से लेकर विश्व की कच्चे तेल की सबसे बड़ी रिफाइनरी तक है। अन्य प्रतिस्पर्धियों में पिचई भी शामिल हैं। टाइम ने कहा ‘गूगल में 11 साल गुजारने के बाद पिचई इस कंपनी के प्रमुख बने।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।