राज्य में ठंड से दो लोगों की मौत
(India)
प्रदेश में चल रही उत्तर पूर्वी हवाओं ने जयपुर सहित राजस्थान में ठंडक बढ़ा दी है। प्रदेश में चल रही शीतलहर से सर्दी जानलेवा हो गई है। पिछले चैबीस घंटों में राजस्थान में दो लोगों की सर्दी से मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में शीत लहर बनी रहेगी, जबकि रेगिस्तानी खुले इलाकों में पाला पड़ने की आशंका जताई जा रही है। जयपुर में बुधवार सुबह अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में उत्तर पूर्वी हवाएं चल रहीं हैं जिससे एकाएक सर्दी बढ़ गई है। आने वाले एक दो दिन में सर्दी से राहत नहीं मिलेगी। मोतीडूंगरी थाना इलाके में बीती रात सर्दी से एक व्यक्ति की मौत हो गई। एसएमएस अस्पताल के बाहर बुधवार सुबह सात बजे एक व्यक्ति का शव मिला है वहीं बीकानेर के सदर थाना इलाके में भी रैन बसेरे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 50 साल है। उसकी पहचान की जा रही है। पुलिस मौत का कारण सर्दी से होना मान रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।