84 वर्षीय रूपर्ट मर्डोक ने की शादी
(India)
मीडिया मुगल रूपर्ट मर्डोक ने लंदन में शुक्रवार को एक औपचारिक समारोह में मॉडल-अभिनेत्री जेरी हॉल से विवाह कर लिया। वैश्विक संस्थान न्यूज कॉर्प के प्रमुख और ब्रिटेन में द टाइम्स और द सन के प्रकाशक 84 वर्षीय मर्डोक ने लंदन के स्पेंसर हाउस में आयोजित समारोह में 59 वर्षीय सुपरमॉडल से विवाह किया। दंपत्ति शनिवार को लंदन के फ्लीट स्ट्रीट स्थित सेंट ब्राइडस चर्च में अपने विवाह का जश्न मनाएगा। पूरे क्षेत्र में ब्रिटेन के बड़े प्रकाशकों के कार्यालय होने के कारण इस चर्च को पत्रकारों का चर्च कहा जाता है। दंपत्ति की छह बेटियां, दो हॉल की और चार मर्डोक की विवाह के दौरान ब्राइडस मेड थीं। एक साल पहले ही मिले मोडॉक और हॉल ने दो महीने पहले ही अपनी सगाई की घोषणा की थी। यह मर्डोक का चैथा जबकि हॉल का दूसरा विवाह है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।