देश में सबसे ज्यादा मोटे पंजाब के लोग
(India)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को देश में मोटापा संबंधी आंकड़े जारी किए। उन्होंने बताया कि देश में सबसे ज्यादा मोटे पंजाब के लोग हैं। त्रिपुरा के पुरुष सबसे दुबले और मेघालय की स्त्रियां सबसे दुबली हैं। मंत्री ने बताया कि 20 से 79 साल के आयुवर्ग के लोगों में डायबीटीज का सबसे अधिक प्रसार हो रहा है और करोड़ों लोग इसके शिकार हैं। डायबीटीज के मामले में पंजाब के पुरुष और स्त्रियों के बाद केरल और दिल्ली का नंबर आता है। पंजाब के 22.2, केरल के 17.8 और दिल्ली के 16.6 फीसदी पुरुषों ने बीएमआइ (मोटापा नापने का पैमाना बॉडी मास इंडेक्स) 25 से ज्यादा होने की बात कही है। इसी तरह पंजाब की 29.9, केरल की 28.1 और दिल्ली की 26.4 फीसदी महिलाओं ने बीएमआइ 25 से ज्यादा होने की जानकारी दी है। सदन में पेश आंकड़ों के मुताबिक, बिहार और मेघालय को छोड़ हर जगह की महिलाओं का वजन मर्दों की अपेक्षा ज्यादा है। त्रिपुरा में केवल 4.8 फीसदी पुरुष मोटे और 7.1 फीसदी महिलाएं मोटी हैं। स्वास्थ्य मंत्री के आंकड़ों में का समर्थन करते हुए, डॉ. कपिल अग्रवाल, बरियट्रिक सर्जन, पुष्पावती सिंघानिया रिसर्च इंस्टीट्यूट एवं यशोदा हॉस्पिटल, गाजियाबाद ने कहा कि मोटापा बढ़ाने के साथ डायबीटीज का खतरा भी बढ़ जाता है। साथ ही उच्च रक्तचाप, हृदय रोग तथा कुछ तरह के कैंसर होने की संभावना भी बढ़ जाती है। जब बॉडी मास इंडेक्स 21 से ज्यादा बढ़ना शुरू होता है तो इन सभी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।