महाराष्ट्र सदन घोटाले में आरोपी राकांपा नेता छगन भुजबल की दो दिन की रिमांड गुरुवार को खत्म हो रही है, जिसकी वजह से आज उनकी मुंबई की कोर्ट में पेशी होनी है। उन्होंने बुधवार रात बेचैनी की शिकायत की थी, जिस पर सरकारी जेजे अस्पताल के डॉक्टरों के एक दल को यहां उनकी जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय भेजा गया। ईडी ने 14 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में महाराष्ट्र के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री छगन भुजबल को को गिरफ्तार किया था। एक अदालत ने कल उन्हें 17 मार्च तक ईडी की हिरासत में भेजा। जेजे अस्पताल के डीन डाक्टर टीपी लहाणे ने बताया कि भुजबल द्वारा बेचैनी की शिकायत करने के बाद हमने उनकी जांच के लिए ईडी कार्यालय में डॉक्टरों के एक दल को भेजा। इस बीच, ईडी के एक सूत्र ने कहा कि भुजबल ने आज यहां महाराष्ट्र सदन घोटाल के बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया है। ईडी के एक अधिकारी ने कहा, आज हमने उनका सामना कुछ लोगों (गवाहों) के बयानों से कराया। हालांकि उन्होंने हर चीज से इंकार किया। भुजबल पर आरोप है कि दिल्ली में महाराष्ट्र सदन के अनुबंध के लिए उन्होंने रिश्वत ली थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।