दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि कि केंद्र सरकार को देश के आभूषण कारोबार का गला नहीं घोंटना चाहिए। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे एक पत्र में यह बात कही है। पत्र में उन्होंने गैर चांदी आभूषणों पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क के प्रस्ताव को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने संप्रग सरकार के इसी तरह के कदम का विरोध किया था। केजरीवाल केअनुसार इस मुद्दे पर भाजपा व कांग्रेस के बीच कोई अंतर नजर नहीं आ रहा है। केजरीवाल ने कहा है कि सरकार को देश के आभूषण कारोबार को बाधित नहीं करना चाहिए जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। बल्कि उसे तो इसे प्रोत्साहित करना चाहिए। एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाना आभूषण कारोबार का गला घांेटने के समान ही होगा। वित्त मंत्री अरूण जेटली ने 2016-17 के आम बजट में गैर चांदी आभूषणों पर एक प्रतिशत उत्पाद शुल्क लगाने का प्रस्ताव किया। जौहरी इसके खिलाफ देश भर में आंदोलन चला रहे हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।